थाना खैरहा पुलिस द्वारा 10,000 एवं 5000 रू0 के 02 इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन पर खैरहा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी उनि0 दिलीप सिंह के नेतृत्व में 02 प्रकरणों के 10,000 एवं 5,000 रूपये के ईनामी 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
प्रकरण 1- दिनांक 12.07.23 को फरियादी आर. 1581 संजय कुमार पिता अजान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गोहन जिला जालौन (उ.प्र.) मूल ईकाई 13 वीं वाहिनी ग्वालियर, हाल प्रथम वाहिनी रा.औ.सु.बल. कैम्प एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के व्दारा थाना में सूचना दी गई थी कि अज्ञात चोरों के व्दारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर, गाली गलौज तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर खदान में चोरी किये है।
रिपोर्ट पर धारा 294, 353, 332, 382, 506, 34 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई दौरान विवेचना मामले के 07 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है तथा एक अन्य आरोपी उमर उर्फ भैया खान पिता मोह. कदीर अंसारी निवासी वार्ड नंबर 39 पुरानी बस्ती शहडोल थाना कोतवाली जिला शहडोल का घटना के बाद से लगातार फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु 10,000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा गई थी।
प्रकरण 2- दिनांक 05.05.2024 को फरियादी इम्तयाज खान पिता अब्दुल शहीद खान उम्र 42 वर्ष निवासी कमरा नंबर एस.सी.एच/18 धनपुरी नंबर 03 थाना अमलाई हाल सुरक्षा प्रहरी दामिनी भूमिगत खदान के द्वारा थाना में रिपोर्ट किया गया था कि दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों के व्दारा स्टोर रूम के पीछे दिवाल में छेद कर अंदर रखे सामान चोरी कर ले गये है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 ताहि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर मामले के 02 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किये गए थे तथा एक अन्य आरोपी इकरार खान पिता शहरयार खान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खैरहा थाना खैरहा जिला शहडोल का घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के व्दारा आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु 5,000/- रूपये की राशि का ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक शहडोल के द्वारा चलाये जा रहे स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी एवं फरार आरोपियों के गिरफ्तारी की विशेष अभियान एवं निर्देशन में उपरोक्त दोनांे आरोपियों को दिनांक 26.07.2024 को गिरफ्तार किया गया एवं दोनो प्रकरणों में चोरी गया मशरूका बिल्डिंग मशीन, बाकेट चैन घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे की नुकीली राॅड कुल कीमती करीब 50,000/- रूपये का जप्त किया गया है। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है, जो न्यायिक अभिरक्षा में है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा उपनिरी0 दिलीप सिंह के नेतृत्व में सउनि0 रामकरन सिंह, प्रआर0 राम नाथ बांधव, दलवीर सिंह, नारेन्द्र सिंह, आर0 गिर्राज कंसाना, साउल मोरिस, रवि मानिकपुरी एवं सतीश कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।

0 Comments