नाबालिक स्कूली बच्चों द्वारा बाइक चलाने पर शहडोल पुलिस द्वारा की गई चालानी कार्रवाई
जिला शहडोल में नाबालिक स्कूली बच्चों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस बाइक चलाने संबंधी शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी जिससे कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती हैए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके तारतम्य में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 30ध्07ध्24 को नाबालिक स्कूली बच्चों द्वारा मोटर साईकल चलाने पर सख्त कार्यवाही करते हुए जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरानए पुलिस ने विभिन्न स्कूलों के आसपास और शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 12 नाबालिक बच्चों को बिना लाइसेंस के बाइक चलाते हुए पाया गया। इन सभी प्रकरणो में चालानी कार्यवाही की गई है।
इस कार्रवाई का उद्देश्य नाबालिक बच्चों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। पुलिस ने बच्चों के माता.पिता और स्कूल प्रशासन से भी अपील की है कि वे बच्चों को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने से रोकें और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
शहडोल पुलिस आगे भी इस तरह के अभियानों को जारी रखेगी ताकि शहर की सड़कें सुरक्षित रहें और यातायात नियमों का पालन हो सके।


0 Comments