एस्पायर हायर का हुआ भव्य उद्घाटन।
छात्रों के अब सपने होंगे साकार
शहडोल। दिनांक 1 अगस्त 2024 को वंशिका विजन एक ऐसी संस्था उन विद्यार्थियों के लिए जो अपने जीवन में नित नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं *एस्पायर हायर* के नाम से शहर के मध्य स्थित स्टेडियम के पीछे गली नंबर 2 मे भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह , विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमिता चपरा पूर्व महिला अध्यक्ष वित्त विकास निगम, पूर्व सीएमओ श्री रविकरण त्रिपाठी , पूर्व सीईओ इमरान सिद्दीकी , पूर्व प्राचार्य डॉक्टर परमानंद तिवारी , पूर्व परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री के पी महिंद्रा , डायट प्राचार्य डॉक्टर रमाशंकर गौतम , वरिष्ठ समाजसेवी श्री संतोष द्विवेदी , श्री रविकांत द्विवेदी संस्था प्रधान वंशिका विजन, श्री विवेक पांडे जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, श्री जितेन्द्र मिश्रा जी लेखाधिकारी एमपी आर आर डी ए और ऐसे अन्य प्रबुद्ध अतिथिगणों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । मंच का सफलतापूर्वक संचालन इंग्लिश के सब्जेक्ट एक्सपर्ट नवोदयन श्री दिलीप कुमार पाण्डेय जी द्वारा किया गया। संस्था का उद्देश्य उन जरूरतमंद बच्चों को कैरियर काउंसलिंग स्पोकन इंग्लिश एवं कॉम्पिटेटिव कोचिंग की सुविधा प्रदान करना है जो शिक्षा के इन पायदान से महरूम रह जाते हैं जिसकी वजह आर्थिक कमजोरी या ऐसे किसी प्लेटफार्म की अनुपलब्धता होती है। संस्था सपूत के के मेमोरियल के अंतर्गत संचालित वंशिका विजन *एस्पायर हायर* संस्था ऐसे उन विद्यार्थियों को एक प्लेटफार्म प्रदान प्रदान करता है जहां अपने-अपने सब्जेक्ट के एक्सपर्ट्स उनको दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। ना सिर्फ सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स बल्कि वे अधिकारी गण जो या तो अपने पद से सेवा निवृत्त हो चुके हैं या फिर वर्तमान में भी विभिन्न उत्तरदायित्व को निभा रहे हैं ऐसे उन व्यक्तित्वों का भी मार्गदर्शन इस संस्था को अनवरत मिलता रहेगा और हमारे शहडोल संभाग के बच्चों को एक ऐसा प्लेटफार्म सुलभ हो पाएगा। संस्था नामिनल फीस पर छात्र छात्राओं को ये सभी मार्गदर्शन प्रदान करने का कमिटमेंट करता है। ऐसा एक भी विद्यार्थी जो शिक्षा प्राप्त करना चाहता है केवल कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से हमारी संस्था से वापस नहीं जाएगा ऐसा संस्था का पक्का वादा है।


0 Comments