Header Ads Widget

ब्यौहारी पुलिस द्वारा सोने के जेवरात, मोबाईल सहित पर्स को द्वारा दिलाया गया वापस

 ब्यौहारी पुलिस द्वारा सोने के जेवरात, मोबाईल सहित पर्स को द्वारा दिलाया गया वापस

परिवार के चेहरे पर आयी मुस्कान 

मामले का संक्षिप्त विवरणः- 

दिनांक 26.12.2022 को फरियादिया सकीला बानो पति अफजल खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धनपुरी थाना अमलाई थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि चुंगी नाका ब्यौहारी से अपने मायके ग्राम खैरा के लिये आटो मे बैठकर जाते समय मेरा एक लेडीज पर्स जिसमे सोने की मनचली, सोने की बेंदी, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगलसूत्र व वीवो कम्पनी का मोबाईल एवं 3,000 नगदी रकम थी जो रास्ते मे कहीं गिर गया है

पुलिस की विवेचनाः-

ब्यौहारी पुलिस द्वारा उक्त सूचना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल मोबाईल की सम्पूर्ण जानकारी सायबर सेल शहडोल भेजी गई एवं सायबर सेल के माध्यम से उस पर लगातार नजर बनाये रखा गया जो करीब डेढ़ साल बाद गुम हुआ मोबाईल की लोकेशन ग्राम खैरा मंे प्राप्त हुई जो मोबाईल उपयोगकर्ता पुष्पा यादव पति रामभजन यादव निवासी ग्राम खैरा थाना पपौंध से पूछताछ की गई जिसमे उसके द्वारा करीबन डेढ़ वर्ष पहले ग्राम जमोड़ी के आम रास्ते मे एक लेडीज पर्स गिरा हुआ पाना तथा उस पर्स मे सोने की मनचली, सोने की बेंदी, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगलसूत्र व वीवो कम्पनी का मोबाईल एवं 3,000 नगदी रखा हुआ मिलना बतायी, जिससे सभी खोया हुआ समान को बरामद कर फरियादिया को बुलवाकर पहचान करवाकर फरियादिया को सुपुर्द किया गया। 

ब्यौहारी पुलिस द्वारा सायबर सेल शहडोल की सहायता से लगातार प्रयास एवं कड़ी मेहनत कर फरियादिया का खोया हुआ एक सोने की मनचली, सोने की बेंदी, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगलसूत्र व वीवो कम्पनी का मोबाईल एवं 3000 नगदी कुल कीमती 2,50,000 रू. का सामान फरियादिया को वापस दिलाया गया जिससे फरियादिया एवं उसके परिवार के मायूस चेहरे पर पुनः मुस्कान आयी ।  

सराहनीय कार्यः- थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी0 अरूण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उनि0 विजेन्द्र मिश्रा, कपिल कांत तिवारी, प्रआर0 नारेन्द्र उपाध्याय, ललिता पटेल, आर0 पुष्पेन्द्र सिंह, संजय द्विवेदी, अमृत यादव, गंगासागर गुप्ता एवं आर0 सत्यप्रकाश मिश्रा (सायबर सेल शहडोल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।   

Post a Comment

0 Comments