“शहडोल में ‘कर्मा नगर’ का उदय: साहू समाज की एकजुटता ने दिलाई नई पहचान” सादे समारोह में लगा नामपट्ट
नई पहचान का ऐतिहासिक दिन
शहडोल, 19 मार्च 2026।
शहर के 16 और 18 नंबर वार्ड में स्थित साहू मोहल्ला अब “कर्मा नगर” के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय साहू समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग और सामाजिक एकजुटता का परिणाम है। गुरुवार को एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में “कर्मा नगर, शहडोल” नाम का बोर्ड लगाकर इसका विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती प्रदीप तिवारी, सोहागपुर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अरविंद शाह एवं ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.पी. साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि “कर्मा नगर” नामकरण की घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने वर्ष 2025 में कर्मा जयंती के अवसर पर की थी, जिसका अब औपचारिक रूप से क्रियान्वयन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आर.पी. साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मां कर्मा भारतीय सामाजिक न्याय और त्याग-तपस्या की प्रतीक हैं। नगर के एक वार्ड का नाम उनके नाम पर होना पूरे साहू समाज के लिए गर्व काजी विषय है। उन्होंने इस निर्णय के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में साहू समाज के अध्यक्ष बाल्मीकि साहू, महेश साहू, रामायण साहू, इंद्र प्रसाद साहू, महिला अध्यक्ष सावित्री देवी साहू, संत मुन्ना साहू, राममिलन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्रीमती शक्ति, धानी, श्रीमती शोभना, तुलामन, मूलचंद, राजेश साहू, रामगोपाल साहू, केदार, सुशील, आकाश दीप, ओंकार, सूरज, ऊषा समेत कई गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सम्मान का प्रतीक बताया। “कर्मा नगर” नामकरण से क्षेत्र की पहचान को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

0 Comments