Header Ads Widget

नवीन आपराधिक अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के विषयो में आयोजित की गई 3 दिवसीय कार्यशाला

 नवीन आपराधिक अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के विषयो में आयोजित की गई 3 दिवसीय कार्यशाला



पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में नवीन आपराधिक अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के विषयो पर 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक 23.05.2024 से दिनांक 25.05.2024 तक कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल में स्थित सोन सभागार में 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में पीटीएस उमरिया के मास्टर ट्रेनर एडीपीओ राजवीर सिंह गुर्जर, दीपेन्द्र अग्निहोत्री एवं निरी. ज्योति शुक्ला के द्वारा शहडोल पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियो को नवीन आपराधिक अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के संबंध में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रावेन्द्र द्धिवेदी एवं प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक शहडोल ने की लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा 

आज दिनांक 24.05.2024 को पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा लंबित महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई। जिसमें लंबित अपहरण/व्यपहरण अपराधों की समीक्षा की एवं शीघ्र दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थानों में लंबित गंभीर अपराधों की विवेचना प्रगति की समीक्षा की एवं थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को विवेचना हेतु निर्देश दिए। 

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान, रीडर, सायबर सेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments