नशे के खिलाफ शहडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्यौहारी में 792 ट्रामाडोल टैबलेट जब्त
नए पुलिस कप्तान संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी
शहडोल। जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध शहडोल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ब्यौहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 21 जुलाई 2026 को थाना ब्यौहारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्यौहारी निवासी सुजीत उर्फ गोलू सोनी, पिता गोरेलाल सोनी के कब्जे से ट्रामाडोल की 792 टैबलेट्स बरामद कर जब्त की हैं।
मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना ब्यौहारी में अपराध क्रमांक 544/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई
जिले में पदभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इसी दिशा में थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सक्रिय कार्यप्रणाली का उदाहरण है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी ब्यौहारी के हमराह सहायक उप निरीक्षक गया प्रसाद, प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, अमर सिंह, आरक्षक पंकज मेहरा, अनुज यादव एवं सुरभि उरमलिया द्वारा की गई।
नशे के विरुद्ध शहडोल पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार पर लगातार हो रही कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

0 Comments