बुढार पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोन की त्वरित बरामदगी
दिनांक 03/08/2024 को रविकुमार जैसवाल पिता श्री राजेश जैसवाल निवासी मडवास थाना मझौली जिला शहडोल मध्यप्रदेश ;जो पैर से दिव्यांग हैंद्ध ने थाना में लिखित आवेदन पेश किया कि वह बुढार में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आया था। इसी दौरान सुबह लगभग 10.00 बजे बुढार रेलवे स्टेशन के पास एक मोबाइल दुकान से उनका फोन गुम हो गया।
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी संजय जैसवाल ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरक्षक राजकुमार और आरक्षक मयंक मिश्रा को बाजार के सभी कैमरा फुटेज की समीक्षा और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के निर्देश दिए। त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के तहत बाजार की सभी दुकानों के वीडियो फुटेज की जांच की गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस प्रक्रिया के परिणाम स्वरूपए एक दिन के भीतर फरियादी को उसका खोया हुआ फोन वापस मिल गया।
फरियादी ने पुलिस द्वारा की गई त्वरित और प्रभावी कार्रवाई पर प्रसन्नता और सराहना प्रकट की।

0 Comments