कमिश्नर ने ग्राम कठार में राजस्व महा अभियान की समीक्षा की
कमिश्नर ने ग्राम कठार में शत प्रतिशत ई केवायसी करने के दिये निर्देश
शहडोल 4 अगस्त 2024- प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उमरिया जिले में भी राजस्व महा अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्सा तरमीम , समग्र ई के वाय सी की जा रही है। ग्रामीण जन राजस्व से संबंधित कार्य के लिए राजस्व महा अभियान का लाभ उठायें। उक्त आशय के विचार शहडोल संभाग बी एस जामोद ने मानपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कठार में आयोजित राजस्व शिविर को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
ग्राम पंचायत कठार में 2420 में से 500 व्यक्तियो की ई केवायसी की गई है। उन्होंने ने लोगों से कहा कि किसान ई के वाय सी आवश्यक रूप से कराए। ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो । ग्राम कठार में सी एस सी के माध्यम से ई के वाय सी किये जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ ग्रामीण जन उठाये। ई के वाय के कार्य मे प्रगति लाने के लिए कमिश्नर ने सी एस सी संचालकों से कहा कि वे ग्राम कठार के टोलो में जाकर किसी निश्चित जगह पर बैठे और इस के वाय सी का कार्य संपन्न कराए। इस कार्य मे फसलो की गिरदावरी के लिये जो व्यक्ति नियुक्त किये गए है उनका सहयोग भी लिया जाए।
कमिश्नर ने ग्रामीणों से राशन मिलने के संबंध में पूछताछ की , जिस पर ग्रामीणो ने बताया कि विक्रेता द्वारा समय पर पात्रता अनुसार राशन दिया जा रहा है इसके साथ ही जो ग्रामीण जन राशन लेने से वंचित रह जाते है उन्हें एस एम एस के माध्यम से सूचित किया जाता है। कमिश्नर ने बच्चों से रूबरू होते हुए उनके पठन पाठन के संबंध में जानकारी प्राप्त की । बच्चों ने बताया कि ग्राम में हाई स्कूल है। जिसमे शिक्षको द्वारा अध्यापन का कार्य कराया जाता है। इस दौरान कमिश्नर ने छात्र सूरज एवं प्रिंस पटेल सहित अन्य बच्चों से परमाणु , अणु एवं ग्रहों के संबंध में पूछताछ की , जिसका बच्चों द्वारा सही उत्तर दिया गया। उन्होंने ने
बच्चों से कहा कि नियमित स्कूल जाएं एवं अच्छे अंक प्राप्त कर ग्राम, जिला, प्रदेश में अपना नाम रोशन करें।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सचिव से जन मन आवास के सम्बंध में पूछताछ की , जिस पर बताया गया कि ग्राम में 107 जन मन आवास में से 80 आवास् पूरे किए जा चुके है एवं शेष में कार्य जारी है। मौके पर राज कुमार ने बताया कि उसे जन मन आवास स्वीकृत हुआ था, जो बनकर तैयार हो गया है, जहाँ वे अपने परिवार के साथ रह रहा है। जन मन आवास कि किश्त मिलने में किसी भी तरह कि परेशानी नही हुई। इसके साथ ही 20 हजार रुपये की मजदूरी भी प्राप्त हुई है। इस अवसर पर एस डी एम मानपुर कमलेष नीरज, तहसीलदार मानपुर सहित सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 Comments