विराट मेला के आयोजन संबंधी शान्ति समिति की बैठक संपन्न
शहडोल 30 दिसंबर 2024-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री अंजली रमेश की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में संभागीय मुख्यालय शहडोल के बाण गंगा मैदान में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले विराट मेला के संबंध में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मेले के दौरान सड़कों पर यातायात व्यवस्था,फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, अलाव की व्यवस्था, झूले का टेक्निकल टीम के द्वारा निरीक्षण, शुद्ध पेयजल, स्नान कुंड की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में शहडोल संभाग में 16 जनवरी को आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव के आयोजन संबंधित चर्चा भी की गई तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरें, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्री राघवेंद्र द्विवेदी सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

0 Comments