ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 क्विंटल 27 किलो गांजा जब्त, 12.70 लाख का मादक पदार्थ बरामद
पुलिस को देख तस्कर कार छोड़ जंगल की ओर भागे, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
शहडोल। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 27 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जून 2026 को रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की विटारा ब्रेजा कार (क्रमांक CG 13 AA 7494) में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कुछ आरोपी मानपुर से ब्यौहारी की ओर बिक्री के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ब्यौहारी-मानपुर रोड स्थित फॉरेस्ट हाउस के पास घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।
जैसे ही आरोपियों ने दूर से पुलिस वाहन देखा, वे कार को सड़क किनारे छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें चार काले रंग की बोरियां मिलीं। बोरियों को खोलने पर उनमें छोटे-छोटे पैकेटों में गांजा भरा मिला। मौके पर वजन कराने पर कुल 1 क्विंटल 27 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री रामजी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री मुकेश आविद्रा के निर्देशन में संपन्न हुई। कार्रवाई में थाना प्रभारी जियाउल हक, उपनिरीक्षक बालकरण प्रजापति, प्रधान आरक्षक हीरा सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, आरक्षक गंगा सागर गुप्ता, रामजी गौतम, पंकज, विवेक सूर्या, ऋषभ शुक्ला एवं शंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत, तस्करों में बढ़ी बेचैनी

0 Comments