बापू की पुण्यतिथि: ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मौन रख किया याद
शहीद दिवस पर विशेष: समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने बापू के चरणों में नमन कर लिया सत्य-अहिंसा का संकल्प।
शहडोल 30 जनवरी 2026
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में फेडरेशन के सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
ठीक सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने स्थानीय गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में 'महात्मा गांधी अमर रहें' के नारों के साथ सभा का समापन हुआ।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
डॉ. आर.पी. साहू (प्रदेश अध्यक्ष, आल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन)
श्याम बाबू जायसवाल (वरिष्ठ अधिवक्ता)
ओन्कार सिंह (संभागीय अध्यक्ष)
रामावतार गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार)
लखन पाण्डेय (समाजसेवी)
दिनेश जायसवाल, के.डी. द्विवेदी, बी.पी. जायसवाल और ओ.पी. गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments