Header Ads Widget

थाना ब्यौहारी द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही,स्वराज ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

 थाना ब्यौहारी द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही,स्वराज ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

   थाना ब्यौहारी पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए एक बिना नंबर के लाल रंग के स्वराज ट्रैक्टर को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

  दिनांक 31/01/2026 को रात्रि गस्त के दौरान बनसुकली चौराहा के आगे भोगिया रोड पर सामने से आ रहे एक लाल रंग के स्वराज ट्रैक्टर (733 FE) को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस टीम को सामने देख ट्रैक्टर चालक घबराकर वाहन को धीमा कर, उसे बीच सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए गलियों में भाग निकला। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद चालक फरार होने में सफल रहा। 

  मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पर उसमें 03 घनमीटर अवैध रेत लोड पाई गई। वाहन का कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था।

इंजन नंबर: CA 2009/SHL08042

चेचिस नंबर: MBNBZ49NESTL21074

कुल मशरुका कीमती: लगभग 5,05,000/- रुपये

       उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा BNS एवं खनिज अधिनियम एवं एम.व्ही. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। 

  सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही उ.पु.अ. ऋषभ छारी थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, उनि. बालकऱण प्रजापति , सउनि. राजेन्द्र द्विवेदी, प्रआर.हीरा सिंह, आरक्षक चालक रामहरि गुर्जर, आरक्षक गंगा सागर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही । 

Post a Comment

0 Comments