थाना अमलाई पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध कोयला उत्खनन में संलिप्त जे.सी.बी. व ट्रक जप्त, 51.50 लाख की संपत्ति जब्त
दिनांक 04.02.2026 को थाना अमलाई पुलिस द्वारा अवैध खनिज(कोयला) उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा जानकारी मिली कि ग्राम बटुरा में विजय यादव द्वारा अवैध रूप से खनिज कोयला जे.सी.बी. मशीन से टेलर (ट्रक) में लोड कराया जा रहा है। सूचना से तत्काल खनिज अधिकारी शहडोल को अवगत कराया गया। तत्पश्चात् पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा श्रीवास्तव ढाबा के पास मिलकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर दबिश की गई। मौके पर देखा गया कि ग्राम बटुरा में सूचना स्थान के पास एक टेलर ट्रक क्रमांक CG04G5878 में जे.सी.बी. मशीन क्रमांक MP-20-DA-2540 के माध्यम से कोयला लोड किया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर जे.सी.बी. एवं ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर कुछ दूरी पर रोक लिया गया। मुख्य आरोपी विजय यादव अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
जे.सी.बी. चालक एवं ट्रक चालक से कोयला परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जिसपर उक्त पर जप्ती की कार्यवाही की गई। जप्त की गई सामग्री में—
जे.सी.बी. मशीन की अनुमानित कीमत ₹20,00,000/-
टेलर ट्रक की अनुमानित कीमत ₹30,00,000/-
ट्रक में लोड लगभग 20 टन कोयला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000/-
इस प्रकार कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹51,50,000/- (इक्यावन लाख पचास हजार रुपये) है।
जप्त वाहन, जे.सी.बी. मशीन एवं चालकों को थाना अमलाई लाकर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा कराया गया। पूछताछ में जे.सी.बी. चालक संदीप यादव पिता पुरुषोत्तम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चाका, थाना अमलाई तथा ट्रक चालक दीपेन्द्र कुमार द्विवेदी पिता स्व. मथुरा प्रसाद द्विवेदी, उम्र 34 वर्ष, निवासी उधिया, थाना सिंहपुर, जिला शहडोल होना पाया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर विजय यादव के कहने पर विगत एक से दो माह से चोरी का कोयला ग्राम बटुरा से ट्रक में लोड कर बिक्री एवं सप्लाई हेतु ले जाया जाता था। दोनों चालकों को पृथक-पृथक गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध आरोपी संदीप यादव, दीपेन्द्र कुमार द्विवेदी तथा फरार आरोपी विजय यादव निवासी ग्राम बटुरा, थाना अमलाई, जिला शहडोल के विरुद्ध बी.एन.एस. एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


0 Comments