Header Ads Widget

संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

 ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन में प्रदेश स्तर पर अहम नियुक्तियाँ

संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी


शहडोल। ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गईं। यह नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.पी. साहू के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुईं।

कार्यक्रम में मानसिंह, ओंकार सिंह (संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष), महेश साहू (सी.एम. क्लब सदस्य), के.पी. साहू (प्रदेश सचिव) तथा अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार केदारनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नियुक्तियों के तहत मोहम्मद शिद्दीक अंसारी को शहडोल संभाग का संभागीय अध्यक्ष, सगीर खान को संभागीय मीडिया प्रभारी तथा आकाश साहू को प्रदेश कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया।

प्रदेश स्तर पर विधिक सुदृढ़ता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विनायक प्रसाद साह को विधिक सलाहकार-2 तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व न्यायाधीश महेंद्र सर्राफ को विधिक सलाहकार-3 का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता परमानंद साहू को जबलपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष तथा अधिवक्ता राम गरीब वर्मा को संभागीय महासचिव नियुक्त किया गया।

बताया गया कि उक्त सभी नियुक्तियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश के अनुमोदन उपरांत राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी कर अधिकृत की गई हैं।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक, ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश गोल्हानी बंधु (लखनादौन) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संगठन को जनहितकारी दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक हक-अधिकारों, प्रतिनिधित्व, भागीदारी एवं आरक्षण की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। समाज में जागरूकता का प्रसार, लोकतंत्र में बहुसंख्यक वर्ग की भागीदारी को सशक्त करना तथा लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुरूप प्राकृतिक एवं सामाजिक न्याय की प्राप्ति हेतु संगठित प्रयास करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत, सक्रिय और जनहितकारी दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments