थाना देवलोंद पुलिस की कार्यवाही, 36 मवेशियों सहित ट्रक जप्त
दिनांक 14.04.2026 को थाना देवलोंद पुलिस द्वारा अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक ट्रक सहित कुल 36 नग मवेशियों को जप्त किया गया है।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक क्रमांक MP 53 ZG 7842 में अवैध रूप से भैंस एवं पड़वा लोड कर ब्यौहारी से फतेहपुर (उ.प्र.) ले जाया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम चंदोला फॉरेस्ट बैरियर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन की जांच करने पर उसमें 13 नग भैंस एवं 23 नग पड़वा को अमानवीय तरीके से ठूस-ठूस कर भरा हुआ पाया गया, जो भूख-प्यास से व्याकुल थे।
वाहन चालक ने अपना नाम वाहिददीन अंसारी (उम्र 37 वर्ष, निवासी जिला सीधी) तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम इल्ताक खान (उम्र 28 वर्ष, निवासी जिला सीधी) बताया। आरोपियों से मवेशियों के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं परमिट मांगे जाने पर वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए ट्रक एवं 36 नग मवेशियों को जप्त किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 19,70,000 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया है। जप्त मवेशियों को सुरक्षित रखरखाव हेतु तीर्थ गौशाला समिति बाणसागर को सुपुर्द किया गया है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उप.निरी सुभाष दुबे थाना प्रभारी थाना देवलोंद जिला शहडोल के नेतृत्व में, सउनि इन्द्रलाल पुरी, आऱ.अभिषेक तिवारी, आर. आदित्य सिहं, आर. ओमप्रसाद तिवारी आर. चित्रांशु शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments