Header Ads Widget

संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति पर हुआ विस्तृत मंथन

 संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति पर हुआ विस्तृत मंथन


   शहडोल 14 अप्रैल 2026-म.प्र. जन अभियान परिषद की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज श्री नर्मदे हर सेवा न्यास, अमरकंटक में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक श्री बकुल लाढ़ द्वारा की गई।

बैठक के दौरान परिषद द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं—प्रस्फुटन, नवांकुर एवं सीएमसीएलडीपी—की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए संबंधित समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा उपरांत श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने उपस्थित सभी जिला एवं विकासखंड समन्वयकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में शहडोल संभाग के सभी जिलों एवं विकासखंडों के समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

Post a Comment

0 Comments