ब्यौहारी पुलिस की सिंथेटिक ड्रग के विरुद्ध कार्यवाही
'स्मैक' के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
थाना ब्यौहारी पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 21.04.2026 की शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्यौहारी बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1.शिवकुमार यादव (29 वर्ष): पिता अंजलि प्रसाद यादव, निवासी ग्राम नरवार, थाना पाली, जिला उमरिया।
2.पवन नामदेव (27 वर्ष): पिता जगदीश नामदेव, निवासी पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला शहडोल।
जब्ती -
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 16.41 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।
1500 रुपये नकद।
दो मोबाइल फोन (वीवो और रेडमी कंपनी) भी जब्त किए हैं।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 281/26 NDPS एक्ट की धारा 8/21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही थाना प्रभारी जियाउल हक,उप निरीक्षक दिलीप सिंह उप-निरीक्षक आर.के. सिंह प्रधान आरक्षक बिलाल नरेंद्र आरक्षक पंकज मेहरा आरक्षक गंगासागर गुप्ता द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में की गई।

0 Comments