Header Ads Widget

जोरा सड़क हादसे का खुलासा: आरोपी स्कॉर्पियो वाहन की पहचान, छत्तीसगढ़ में लोकेट

 

 

जोरा सड़क हादसे का खुलासा: आरोपी स्कॉर्पियो वाहन की पहचान, छत्तीसगढ़ में लोकेट

ब्यौहारी पुलिस की बड़ी सफलता, CCTV और टोल फुटेज से मिली अहम कड़ी

शहडोल। ग्राम जोरा में 09 मई 2026 की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में ब्यौहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस हादसे में टिक्की ग्राम निवासी राहुल द्विवेदी एवं अतुल तिवारी की असमय मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी वाहन की तलाश में जुटी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा रीवा से लेकर शहडोल तक के विभिन्न टोल नाकों के CCTV फुटेज खंगाले गए। कई दिनों तक चली गहन जांच और तकनीकी अनुसंधान के बाद आखिरकार पुलिस आरोपी वाहन तक पहुंचने में सफल रही।

जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल वाहन एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG 04 LF 3043 बताया गया है। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से वाहन की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद वाहन को छत्तीसगढ़ के धमतरी क्षेत्र में चिन्हित किया गया।

ब्यौहारी पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से आरोपी वाहन को जप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

इस पूरे मामले में पुलिस की सतर्कता और लगातार की गई तकनीकी जांच की सराहना की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश था, वहीं अब आरोपी वाहन की पहचान होने से न्याय की उम्मीद मजबूत हुई है।

Post a Comment

0 Comments