Header Ads Widget

शहडोल वासियों को बड़ी सौगात: साईं सेवा समिति ने शव वाहन सहित फ्रिजर किया समर्पित

 शहडोल वासियों को बड़ी सौगात: साईं सेवा समिति ने शव वाहन सहित फ्रिजर किया समर्पित

जरूरतमंद परिवारों को मिलेगी राहत, अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाओं में होगा सहयोग

   शहडोल/ मानव सेवा के क्षेत्र में कार्यरत साईं सेवा समिति जो सभी धर्मों के साथ हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के साथ मिलकर बना यह समिति, चर्च में ईसाई पादरियों सहित, सदर, मौलाना, सरदार समुदाय से ज्ञानी जी, दुर्गा मंदिर के पंडित जी से पूजा, प्रार्थना कर शहडोल वासियों के लिए शव वाहन सहित फ्रिजर सेवा समर्पित की है। समिति की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिलेगी। मृतक के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने और अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

समिति का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना 

साईं सेवा समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और कठिन समय में परिवारों के साथ खड़ा होना है। समिति द्वारा की गई यह पहल मानवता और सेवा भावना की मिसाल मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने साईं सेवा समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे शहडोल जिले के लिए महत्वपूर्ण सेवा बताया है।  शहडोल वासियों को समर्पित किया गया शव वाहन। 

इनका कहना है

मानव सेवा के कार्य करने वाले समिति को बधाई, विगत 4 दशकों से समिति अपनी सेवाएं दे रहे  है।

रेवह. जे. एस. मैथ्यूज

पास्टर इंचार्ज ई एल सी चर्च शहडोल

-------------------------------------

शहडोल की जनता जनार्दन के लिए समिति के इस अद्भुत कार्य के लिए बधाई। इस तरह कार्य की हम सिर्फ कल्पना कर सकते हैं, परंतु शेखर द्वारा किए गए यह कार्य की जितनी भी सराहना की जाए कम है।

बिशप एस. के. आशावान,

शहडोल क्रिश्चियन चर्च 

-------------------------------------

समिति द्वारा किए जा रहे इस अद्भुत कार्य में हमें भी जुड़ने का अवसर मिला इसके लिए बधाई। शेखर और इनकी समस्त टीम को बधाई।

फादर ए. जगन राज

होली स्पिरिट कैथोलिक चर्च शहडोल

-------------------------------------

इस अवसर पर ये रहे शामिल

रेवह. जे. एस. मैथ्यूज, बिशप एस. के. आशावान, रेवह. जी. पी. मोंगरे, फादर ए. जगन राज, सजी मैथ्यू, निरंजन, जी. एस. मरावी, टेरेंस बास्टिन ईसाई समुदाय के लोगों के साथ समिति के डॉ एल. पी. सराफ, पवन पांडेय, शेखर ढांड, आजाद बहादुर सिंह, अनुशील सिंह, क्रिस्टी अब्राहम, निरंजन, मंजूर अहमद, मो. याकूब, देवेंद्र श्रीवास्तव, जसवीर सिंह, इम्तियाज, महेंद्र, भागवत, इसहाक भाई, दुर्गा प्रसाद आदि रहे शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments