Header Ads Widget

ड्यूटी वितरण से पूर्व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

 ड्यूटी वितरण से पूर्व पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिये निर्देश

दिनांक 17/4/24 को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर का भ्रमण कर आगामी लोकसभा चुनाव की ड्यूटी वितरण को लेकर की जा रही तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कमिश्‍नर बी०एस० जामोद, एडीजीपी श्री डी०सी० सागर, कलेक्‍टर श्री तरूण भटनागर एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा स्ट्रांग रूम एवं ड्यूटी वितरण की व्‍यवस्‍था का निरीक्षण किया गया। स्‍ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु त्रि.स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगायी जाएगी जिसमें जिला पुलिस बलए विशेष सशस्त्र बल एवं केन्द्रीय सशस्त्र बल को डियूटी हेतु लगाया जाएगा। इसके साथ वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए यातायात का बल भी लगाया जायेगा। 

वरिष्‍ठ अधिकारियों ने स्टाफ से समन्वय करनेए वितरण एवं जमा करने की व्यवस्था का निरीक्षण कर पायी गई कमियों को दूर कराने हेतु निर्देशित कियाए

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवानए रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र कुशवाह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments