Header Ads Widget

थाना बुढार द्वारा बिजली के तार चोरी करने वाले आरोपियो को किया गिरफतार

 थाना बुढार द्वारा बिजली के तार चोरी करने वाले आरोपियो को किया गिरफतार

थाना बुढार अंतर्गत तार चोरी के दो प्रकरणो का खुलासा

बिजली के तार एवं पीकअप  सहित कुल कीमती 10  लाख का मशरूका जप्त


पुलिस अधीक्षक  शहडोल श्री कुमार प्रतीक द्वारा धनपुरी अनुभाग के थानो की समीक्षा की गई थी उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा तार चोरी के प्रकरण में गंभीरता पूर्वक विवेचना करते हुए माल मसरूका जप्‍त करने हेतु थाना प्रभारी बुढार को विस्तृत निर्देश दिये गये थे।  जिसके पालन में थाना बुढार द्वारा चोरी के आरोपियो के कब्‍जे से 10 लाख के चोरी का मशरूका जप्‍त किया गया। 

घटना का विवरण

थाना बुढार क्षेत्र अन्तर्गत बिजली विभाग के लाइन से तार काटकर चोरी की जा रही थी।  डच्म्ठए जे ई धनपुरी द्वारा हाउसिंग बोर्ड नर्मदागंज से दिनांक 22/06/24 को अज्ञात चोरो के द्वारा तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना बुढार में अप. क्र.468/24 धारा  379  भाण्द वि कायम कर विवेचना में लिया गया

इस प्रकार दिनांक 13/07/24 को थाना बुढार के द्वारा रिपोर्ट किया गया कि दिनांक 13/07/24 को अतरिया टोला में भी अज्ञात चोरो द्वारा विद्युत लाईन;तारद्ध की चोरी की गई है जिस पर थाना बुढार में अपराध क्र 470/24 धारा  303;2द्ध बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल चोरो के  पतारसी करने हेतु निर्देशित किया गया।  जिस पर तत्काल थाना बुढार पुलिस सक्रिय होकर सघन विवेचना कर उक्त गिरोह के दो सदस्यो 1. अंजनी चौधरी पिता बब्बू चौधरी उम्र 24 साल 2. बादल उर्फ रवि चौधरी पिता छविदास चौधरी उम्र 26 साल दोनो निवासी ग्राम छांटा को गिरफ्तार किया गया।  

फरार आरोपियो का विवरण

प्रकरण में गिरफतार आरोपियो से पूंछताछ के दौरान अपने साथी 1. अरूण चौधरी 2. राज चौधऱी  3. राहुल चौधरी सभी निवासी छांटा के साथ मिलकर चोरी करना एवं चोरी का मॉल कबाडियो को बेचना बताया गया जिस पर प्रकरण में 1. कबाड़ी अनीश 2. कबाड़ी लल्लू ;नौरोजाबाद एद्ध 3. कबाड़ी राजा चौधरी 4. कबाडी बोग्गा उर्फ विजय 5. कबाडी गुड्डा को बुढार पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया है सभी आरोपी फरार है। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी बुढार द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

जप्‍ती का विवरण

क्र अपराध क्र धारा

जप्त मसरूका

कीमती

1.अप क्र 468ध् 24 धारा  379  भाण्द वि

80 किलो ग्राम तार

3 लाख रूपये

2.अक्र470ध्24 धारा  303;2द्ध बी एन एस

20 किलो ग्राम तार

3 .पिकअप वाहन

7 लाख रूपये

कुल कीमती 10 लाख रूपये

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय जयसवाल के नेतृत्व में  गिरीश शुक्ला नवीन सिंह आरक्षक शिशिर आरक्षक आशीष तिवारी अक्षय लखन पटले मयंक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments