चौकी केशवाही थाना बुढार पुलिस की कार्यवाही, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना बुढ़ार (चौकी केशवाही) के अंतर्गत पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
फरियादिया ने चौकी केशवाही में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति पिछले सात वर्षों से उसे छोड़कर बाहर रहता है। इस दौरान उसकी बड़ी बहन का देवर रामप्रकाश प्रजापति, निवासी ग्राम पसला (जिला अनूपपुर), उसके घर आता-जाता था।
वर्ष 2022 से आरोपी ने पीड़िता को विश्वास दिलाया कि वह उसे अपनी पत्नी बनाकर रखेगा। दिनांक 20.11.2022 को आरोपी ने पहली बार पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी ने शादी से साफ मना कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके पश्चात दिनांक 24.04.2026 को आरोपी ने किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया।
उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान पीड़िता की शिकायत पर चौकी केशवाही थाना बुढ़ार में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 06.05.2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रामप्रकाश प्रजापति पिता टूल्लू प्रजापति को उसके निवास ग्राम पसला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 07.05.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, चौकी केशवाही प्रभारी उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को, आरक्षक उमेश राठौर एवं जितेंद्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments