जनसुनवाई में ग्राम सचिव के स्थानान्तरण करने की आई शिकायत
कलेक्टर ने सुनी लोगों की शिकायतें, निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
शहडोल 02 जुलाई 2024- कलेक्टर श्री तरूण भटनागर की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हुए लोगों की शिकायतें एवं समास्याएं सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत चन्द्रपुर के ग्राम वासियों से संयुक्त रूप से आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत चन्द्रपुर में ग्राम सचिव के पद पर श्री रामलखन शुक्ला पदस्थ हैं। ग्रामीणो ने बताया कि सचिव श्री रामलखन शुक्ला नियमित रूप से ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं रहते हैं। शासकीय कार्य में रूचि नहीं लेते हैं। जिस कारण से ग्राम पंचायत में कोई विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं तथा ग्रामीण जनों का समय से कोई कार्य नहीं हो पाता है। ग्रामीण जनों का कहना था कि सचिव रामलखन शुक्ला का ग्राम पंचायत चन्द्रपुर से स्थानान्तरण कर दिया जाए। जिस पर मामले की सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए।
जनसुनवाई में श्रीमती मुन्नी काछी पति स्व0 श्री कामता काछी निवासी ग्राम खन्नौधी तहसील गोहपारू जिला शहडोल ने आवेदन देते हुुए बताया कि मेरे पति स्व0 श्री कामता काछी की आकस्मिक मृत्यु 31 जनवरी 2022 को हुई थी। मेरे पति के नाम से संबल कार्ड बना हुआ था, मैने अनुग्रह सहायता राशि के लिए कार्यालय जनपद पंचायत गोहपारू में आवेदन किया था। उन्होनें बताया कि मुझे आज तक अनुगृह राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना था कि उन्हे अनुगृह राशि का भुगतान कराया जाए । जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मामले में जांच कर अनुगृह राशि का भुगतान कराने की कार्यवाही करें।
जनसुनवाई में संजीव कुमार तिवारी ग्राम पंचायत बोडरी तहसील सोहागपुर जिला शहडोल ने आवेदन देते हुए बताया कि मेरे घर में मेरे नाम से विद्युत कनेक्शन है। मेरे घर में बिजली का बिल मेरी खपत से ज्यादा आ रहा है जिसका भुगतान करने मैं असमर्थ हू। उन्होनें बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बिना मीटर रीडिंग चेक किए ही मनमाने तौर पर रीडिंग अपलोड कर बिल जनरेट कर दिया जाता। विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मीटर की रीडिंग लेने नहीं आता है। उनका कहना था कि मनमाने तौर पर फीड किए गए मीटर रीडिंग के कारण आए बिल को माफ किया जाए तथा प्रत्येक माह मीटर की रीडिंग लेने के बाद ही बिल जनरेट किया जाए। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि इस मामले की जांच की जाए तथा उचित कार्यवाही की जाए।
इसी प्रकार कलेक्टर ने अन्य शिकायते भी सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए।
जनसुनवाई में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 Comments