अमलाई पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की दस्तयाबी
दिनांक 15.05.2024 को थाना अमलाई में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका बिना बताये कहीं चली गई है। जिस पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के द्वारा 10,000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
विवेचना के दौरान दिनांक 19.07.24 को उक्त नाबालिग बालिका को रायपुर छ0ग0 से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई निरी0 जयप्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में उनि0 महेन्द्र शुक्ला, प्रआर0 पुष्पेन्द्र कुमार एवं मुकेश कुमार, सायबर सेल से आर0 सत्यप्रकाश मिश्रा एवं हिमवंत चन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments