Header Ads Widget

कलेक्टर ने सिविल अस्पताल

 कलेक्टर ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का किया निरीक्षण, मरीजो से की चर्चा 



शहडोल 25 जुलाई 2024-  कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने आज सिविल अस्पताल ब्यौहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में आए मरीजों से चर्चा की तथा अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।  जिस पर मरीजों ने बताया की हमे समय-समय पर खाने की वस्तुए, दवा व समय पर डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

   कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देश दिए की सिविल अस्पताल ब्यौहारी में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा मरीजो का उपचार समय पर कराया जाए।  कलेक्टर ने ओपीडी पंजीयन कक्ष का निरीक्षण करते हुए कहा कि आने वाले मरीजों की सूची रखे तथा  कंप्यूटर की स्थिति भी सही कराए। 

   कलेक्टर ने दवा वितरण कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड, एन.बी. एस. यू. पी. एन. सी. वार्डो  का  निरीक्षण किया तथा एम्बुलेंस के संबध में भी जानकारी प्राप्त की तथा बीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए।

  निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, बीएमओ अमित कुमार चौधरी, तहसीलदार श्री रोहित सिंह परिहार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments