Header Ads Widget

खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण पर की गई कार्यवाही

 खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण पर की गई कार्यवाही 

शहडोल 30 जुलाई 2024 खनिज अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम हेतु श्री प्रभात पट्टा, खनिज निरीक्षक एवं श्री समयलाल गुप्ता, खनिज सर्वेक्षक के द्वारा बुधवार  को तहसील ब्यौहारी में रेल्वे स्टेशन के पास से वाहन हाईवा क्रमांक MP19HA4719 को ई.टी.पी. में अंकित मात्रा से ज्यादा खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर वाहन को मौके से जप्त कर थाना ब्यौहारी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया, जिसमे खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments