Header Ads Widget

अमरकंटक क्षेत्र में गुल बकावली फूल की खेती को दे बढ़ावा-कमिश्नर

 अमरकंटक क्षेत्र में गुल बकावली फूल की खेती को दे बढ़ावा-कमिश्नर 

किसानों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य-कमिश्नर 

अधिकारियों का किसानों से सीधा संपर्क हो-कमिश्नर 

 दिए गए निर्देश एवं लक्ष्य को केवल कागज तक सीमित ना रखें, फील्ड में भी कार्य दिखे-कमिश्नर 

किसानों को कृषि यंत्रों की दे जानकारी, प्रशिक्षण कार्यक्रम का करें आयोजन -कमिश्नर 

कमिश्नर ने की कृषि, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की  समीक्षा 


शहडोल 4 जुलाई 2024-कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों का सर्वांगीण विकास हो यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए। किसानों को कृषि, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, उद्यानिकी की फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करना हमारा प्राथमिक कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर एक किसान तक  शासन द्वारा किसानों के लिए संचालित हर एक योजनाओं की जानकारी देना एवं उस योजना के तहत किसानों को लाभ दिलाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित न रहे, अधिकारी इसके लिए कार्य योजना बनाएं तथा किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद आज कमिश्नर  कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यों की  समीक्षा  के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। 

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि बैठकों में जो भी निर्देश एवं लक्ष्य दिए जाते हैं उन लक्ष्यों एवं निर्देशों पर प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने कहा है कि कार्यों की पूर्ति केवल कागजों तक सीमित ना रहे,कार्य क्षेत्र में भी आपके द्वारा किए गए कार्य दिखे। 

बैठक में कमिश्नर ने धान  बीज के वितरण  लक्ष्य, भंडारण एवं की गई बिक्री की  जानकारी जिलेवार ली,तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की धान बीज वितरण का कार्य तेजी से करें। बीज वितरण के कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही या  विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसानों को जितना जल्दी बीज वितरण करेंगे किसान उतना जल्दी खेती का कार्य कर सकेगा।  

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह धान के साथ-साथ मक्का एवं ज्वार की खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित करें। किसानों को मक्का एवं ज्वार की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दें एवं किसानों को ज्वार एवं मक्के की खेती को कैसे सरलतम तरीका से कर सकते हैं इसकी भी जानकारी दें, साथ ही कमिश्नर ने निर्देश दिए की मिलेट मिशन के तहत कोदो कुटकी की खेती के बारे में भी किसानों को प्रोत्साहित करे। कोदो कुटकी के मार्केट के बारे में भी किसानों को सूचित करें। उन्होंने कहा है कि अधिकारी किसानों से मुलाकात करें एवं उन्हें बताएं कि कोदो कुटकी के लिए मार्केट की कोई कमी नहीं है। कोदो कुटकी के लिए मार्केट खुली है। किसान कोदो कुटकी की खेती कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।

कमिश्नर ने पिछले वर्ष  की अपेक्षा इस वर्ष कोदो, कुटकी की बुवाई में आई प्रगति की भी जानकारी ली। तथा निर्देश दिए की बुवाई के रकबे को ज्यादा से ज्यादा बढ़ने का प्रयास करें। कमिश्नर ने कहा है कि अधिकारियों का किसानों से सीधा संपर्क होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि गांव में कृषि चौपाल लगाएं एवं किसानों को कृषि, मत्स्य पालन,मुर्गी पालन,पशुपालन के साथ-साथ उद्यानिकी की खेती के बारे में भी जानकारी दें। कमिश्नर ने कहा है कि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु समय-समय पर चौपाल लगाकर नवाचार करना चाहिए। जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसके साथ ही  अधिकारी सतत रूप से क्षेत्र का भ्रमण भी करते रहें एवं किसानों को कृषि की नई तकनीकों की  जानकारी से अवगत कराते रहें। 

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग में अनूपपुर जिले के अमरकंटक क्षेत्र में गुल बकावली फूलों की खेती की विपुल संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अनूपपुर जिले के अमरकंटक क्षेत्र के किसानों को गुल बकावली फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करें एवं उन्हें इसकी पूर्ण जानकारी देना सुनिश्चित करें। 

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि किसानों को कृषि यंत्रों की भी जानकारी दें तथा कृषि यंत्र के संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करें उन्होंने कहा कि किसानों को किस कृषि यंत्रों की मदद से खेती करना कितना आसान है इसकी जानकारी भी दें साथ ही किसानों को बताएं कि कृषि यंत्रों का उपयोग करके हम समय की भी बचत कर सकते हैं।

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने मत्स्य विभाग विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश है दिए की किसानों को  मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते रहे। उन्होंने मत्स्य  विभाग के अधिकारियों से मछली पालन हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी ली। कमिश्नर ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की शहडोल संभाग के प्रत्येक तालाबों में मत्स्य बीज के  संचयन हेतु प्रभावी एवं परिणाम मूलक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा है कि कोई भी तालाब मछली पालन से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मछली पालन हेतु ज्यादा से ज्यादा किसानों को तैयार करें एवं किसानों को तैयार करने हेतु अपने मैदानी आमले की ड्यूटी लगाएं तथा इसकी सतत रूप से मॉनिटरिंग भी करें।कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को मत्स्य बीज की कमी नहीं होनी चाहिए अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें।  कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मत्स्य पालन हेतु तैयार किए गए किसानों की सूची  बनाएं एवं जानकारी भी रखें।

 इसके साथ ही कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को कृषि के साथ-साथ पौधारोपण  की भी जानकारी दें तथा किसानों को वृक्षों के महत्व के बारे में भी जानकारी दें।

बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश, संयुक्त संचालक कृषि शहडोल संभाग श्री जेएस पेन्द्राम, उपसंचालक कृषि शहडोल श्री आरपी झारिया, उपसंचालक कृषि अनूपपुर सहित कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं मुर्गी पालन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments