पुलिस अधीक्षक की पहल पर एफडी धोखाधड़ी शिकायत पर वृद्ध को मिला न्याय
दिनांक 12 जुलाई 2024 को आवेदक केमलू अहिरवार ;पिता. अकलिया अहिरवारए उम्र.75 वर्षए निवासी. ग्राम कुबरीए थाना गोहपारूद्ध पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के समक्ष एक शिकायत लेकर प्रस्तुत हुए कि उनके खाते से बिना जानकारी के 1 लाख रुपये किसी अन्य व्यक्ति द्वारा निकाल लिये गये थे। यह राशि 2019 में खोली गई एक एफडी की रसीद से संबंधित थी।
पुलिस अधीक्षक शहडोल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी गोहपारू को संबंधित बैंक से संपर्क कर खाते की जानकारी प्राप्त करने और बैंक मैनेजर से संपर्क कर वृद्ध को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी गोहपारू द्वारा तुरंत बैंक से संपर्क कर जानकारी एकत्रित की गई। बैंक में जांच करने पर पता चला कि एफडी की समयावधि पूर्ण होने पर पिता.पुत्र के साथ में आने पर रकम पुत्र रामकृपाल अहिरवार को प्रदान कर दी गई थी।
इसके बाद पुलिस ने आवेदक के पुत्र रामकृपाल को बैंक बुलाकर समझाइश दी और बैंक के माध्यम से एफडी की रकम वृद्ध के खाते में ट्रांसफर कराई। इस प्रकार केमलू अहिरवार को न्याय दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के नेतृत्व में शहडोल पुलिस अपने नागरिकोंए विशेष रूप से वृद्धोंए के अधिकारों की रक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 Comments