Header Ads Widget

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में धनपुरी पुलिस ने नशीली दवा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,

 पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में धनपुरी पुलिस ने नशीली दवा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार,   

एक फरार 20 नग कफ सिरप व मोबाइल फोन बरामद

शहडोल ! पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक शहडोल द्वारा जिले में "अवैध मादक पदार्थो, नशीली दवाईयों" के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शहडोल जिले में ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है ! पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारीयो को सख्त आदेश दिया है कि किसी भी तरह के नशे बेचने वालो को बक्शा नही जायेगा इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना  प्राप्त हुए की आरोपी शमशाद अली उर्फ शानू चिलम नशीली दवा बेचने के फिराक में है ! थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने तत्काल मुखबिर के बताए हुए स्थान पर टीम बना कर दविश दी  ! सिद्धबाबा मंदिर पानी टंकी के नीचे धनपुरी में एक पिड्डू बैग में अवैध नशीली दवाई कफ सिरप बिक्री करने रखे बैठा है की सूचना पर थाना प्रभारी धनपुरी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये एक पुलिस टीम गठित कर सिद्धबाबा मंदिर पानी टंकी के नीचे धनपुरी के पास जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी शमशाद अली उर्फ शानू चिलम पिता स्व. रौनक अली उम्र 29 साल निवासी वार्ड नं. 15 टाकीज रोड धनपुरी थाना धनपुरी को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, 20 शीशी WINCEREX कफ सीरप एवं कुल कीमती 13600 रूपये का मसरूका जप्त किया गया व आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 252/2024 धारा 8B,21,22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के साथ सउनि भूपेन्द्र सिंह, प्र.आर. दिनेश सिंह, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह, प्र.आर. गेदसिंह, आर. सतवंत, आर. अमित सिंह, आर. अजय सिंह, आर. बीरेन्द्र मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments