Header Ads Widget

बड़कोरा निवासियों के शत-प्रतिशत घरों में पहुंचा नल से जल

बड़कोरा निवासियों के शत-प्रतिशत घरों में पहुंचा नल से जल

शहडोल 22 जुलाई 2024- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित के लिए पीएम आवास, जल जीवन मिशन जैसे अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित किए जा रहे है। इसी क्रम में लोगों को सुगमता के साथ पानी उपलब्ध हो सकें इसके लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर नल कनेक्शन लगाए जा रहें। “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। 

         जल जीवन मिशन के अंतर्गत कलेक्टर श्री तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देषन में शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बड़कोरा में 346 ग्रामीण घरों, स्कूलों और ऑगनवाड़ी केंद्रों में सुगमता के साथ नल कनेक्शन कर शत-प्रतिशत पानी घरों में पहुचाया गया। घर-घर कनेक्शन होने से  महिलाओं, बच्चों बुजुर्गो को काफी सहूलियत के साथ-साथ पानी की समस्या से निजात मिली है।

   ग्राम बडकोरा में घर-घर नल कलेक्शन एवं शुद्व पेयजल उपलब्ध होने से बड़कोरा निवासी सरपंच सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments