बुढ़ार पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही
थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19/12/24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेड़िया की तरफ कुछ व्यक्ति रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर बुढ़ार पुलिस द्वारा सूचना स्थान पर पहुँचकर कुछ समय इंतजार करने के बाद एक ट्रेक्टर मय रेत लोड आते दिखा जोकि पुलिस रोड चेकिंग ट्रैक्टर को रोक कर पूंछताछ करने पर चालक ने अपना नाम जयप्रकाश पिता बाबूलाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम टेड़िया टोलाए चौकी केशवाही थाना बुढ़ार उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अवैध रेत लोड होना पाया गया परिवहन के संबंध में कोइ भी वैध दस्तावेज न होना पाया गया। जिससे बुढ़ार पुलिस द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर आरोपी चालक एवं वाहन मालिक विरूद्ध बी.एन.एस एवं खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में स.नि. अवधराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments