Header Ads Widget

जल का संचयन कर सही तरीके से करे उपयोग

 जल का संचयन कर सही तरीके से करे उपयोग

जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उपायों को बताने लगाई गई चौपाल

जलस्रोतों की सफ़ाई कार्य में  किया गया श्रमदान

   शहडोल 5 अप्रैल 2025-जल के बिना, जीवन असंभव है, और इसलिए हमें जल का संचयन करना चाहिए और इसका सही तरीके से उपयोग करना चाहिए और जल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए। हमें जल का महत्व समझना चाहिए और इसका संरक्षण करना चाहिए, ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके। "जल को बचाएं जीवन को बचाएं", "जब तक जल सुरक्षित है तब तक कल सुरक्षित है"  जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान में लोगों ने उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला शहडोल के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान  के अंतर्गत ग्राम जोधपुर विकास खंड सोहागपुर में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक द्वारा जल का महत्व बताने हेतु चौपाल लगाई गई। चौपाल में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने जल का महत्व बताते कहा कि जल जीवन का मूल आधार है। यह न केवल पीने के लिए आवश्यक है, बल्कि कृषि उद्योग, परिवहन और ऊर्जा उत्पादन में भी अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जल के बिना न केवल जीवन संभव नहीं है, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का संतुलन भी अस्तित्व में नहीं रह सकता। उन्होंने यह भी बताया कि जल का उपयोग सीमित है, और यह प्राकृतिक संसाधन है, जिसे हम बर्बाद नहीं कर सकते। जल संचयन, जल पुनर्चक्रण और जल के उचित उपयोग की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। जल संकट को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जल के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा जिसमें जल स्रोतों की साफ़ सफ़ाई उनके रख रखाव पर पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करना है जिसमें आप सब की सहभागिता सुनिश्चित हो।

      साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम जोधपुर के प्राचीन तालाब में जन अभियान परिषद के सदस्यों एवं जनमानस द्वारा जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु श्रमदान किया गया।  विकासखंड समन्वयक प्रिया सिंह बघेल,उपसरपंच आदित्य प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे, उक्त कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष, लोकनाथ नामदेव मेंटर शिवानी चौरसिया , सीएमसीएलडीपी के छात्र, काजल नापित,जामुनी कोल प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अशोक नापित  सहित  ग्रामवासियों की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments