शहडोल पुलिस द्वारा -- 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा
अभियान का शुभारंभ, यातायात नियमों के पालन एवं जागरुकता मुख्य लक्ष्य
शहडोल पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशानुसार 08 से 22 सितम्बर 2025 तक चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों के जीवन की रक्षा के लिये जागरुकता सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़कों पर यातायात नियमों का सख़्ती से पालन कराएं, आमजन को जागरूक करें और मुख्य मार्गों पर औचक चेकिंग अभियान चलाएं।
अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान एवं यातायात प्रभारी श्री सेवेन्दर राम भगत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दिनांक 08 सितम्बर 2025 को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें नियमों की अनदेखी करने वाले 24 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई और साथ ही उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सौम्य लेकिन दृढ़ समझाइश भी दी।

0 Comments