Header Ads Widget

वन विभाग की टीम नें ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।

 जयसिंहनगर रेंज के देवरा एवं लखनपुर बीट में जंगली हाथियों का भ्रमण 

वन विभाग की टीम नें ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।


   शहडोल 02 सितम्बर 2025-  वनमण्डलाधिकारी उत्तर वन मण्डल शहडोल ने बताया है कि जयसिंहनगर रेंज के ग्राम देवरा एवं लखनपुर बीट में चार-पांच जंगली हाथियों का समूह भ्रमण कर रहा है। वन विभाग की टीम उनके विचरण पर नजर बनाए हुए है। साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा आस-पास के ग्रामों में हाथियों के विचरण की सूचना देने के साथ ही सावधानी बरतनें की अपील भी ग्रामीणों से की जा रही है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों की आवाज व हलचल की जानकारी मिलते ही जानकारी वन विभाग के अमले को दें।

Post a Comment

0 Comments