उस्ताद अलाउदीन खॉ संगीत एवं कला एकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल एवं जिला प्रशासन द्वारा
लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
विजेता प्रतिभागियो को किया गया पुरूस्कृत
शहडोल 26 सितम्बर 2025- प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश शासन के संस्कृति संचालनालय द्वारा कलात्मक अभिव्यक्तियो को उजागर करने तथा संगीत के क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन जनपद सभागार सोहागपुर में किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिभागियो ने भाग लिया। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम पुरूस्कार प्रांजल रावत, द्वितीय पुरूस्कार नमन कुमार चौहान, एवं तृतीय पुरूस्कार स्नेहा चतुर्वेदी को प्रदान किया गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम पुरूस्कार हारून खान, द्वितीय प्रांशी शुक्ला एवं तृतीय पुरूस्कार लक्ष्मी सिंह को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा नियुक्त नोड़ल अधिकारी पंकज दुबे द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संगीत प्रेमी श्रोता, शासकीय सेवक, एवं प्रतिभागी उपस्थित रहें।


0 Comments