उमरिया: उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला, हल्दीराम पर कम वजन बेचने का ऐतिहासिक आदेश – संगठन ने जताया स्वागत
उमरिया। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उपभोक्ताओं के अधिकारों और जागरूकता के लिए लगातार काम कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि शंकर शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी के नेतृत्व में जिला इकाई उमरिया उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उनके हक की लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी रहती है।
हाल ही में उपभोक्ता प्रतिष्ठोत न्यायालय उमरिया ने बड़ी कंपनी हल्दीराम के खिलाफ कम वजन बेचने के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इस निर्णय का संगठन ने स्वागत किया और इसे उपभोक्ताओं के अधिकारों की जीत बताया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने पीड़ित उपभोक्ता राजेश जी से मुलाकात कर उन्हें जागरूक उपभोक्ता होने के नाते बधाई दी। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि यदि वे कहीं भी ठगी या उपभोक्ता शोषण का शिकार होते हैं तो बेझिझक अपनी आवाज उठाएं।
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला इकाई उमरिया ने साफ किया है कि संगठन हमेशा उपभोक्ताओं के साथ खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

0 Comments