जैतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा सप्लायर व विक्रेता गिरफ्तार, 1.5 किलो अवैध गांजा जप्त
शहडोल जैतपुर । पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी और उसके सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 आंकी गई है।
कार्रवाई का पूरा मामला
दिनांक 27 सितंबर 2025 को चौकी दर्शीला क्षेत्र के ग्राम लटेरिया निवासी राम सिंह द्वारा गांजा बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में टीम ने रात में छापामार कार्रवाई की।
रेड के दौरान आरोपी राम सिंह को उसके घर से 1.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने सप्लायर सुरेश उर्फ पप्पू सोनी का नाम बताया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।
जप्त सामान
1.5 किलो अवैध गांजा
कीमत लगभग ₹15,000/-
गिरफ्तार आरोपी
1. राम सिंह, निवासी ग्राम लटेरिया – गांजा विक्रेता
2. सुरेश उर्फ पप्पू सोनी, निवासी खाड़ा – गांजा सप्लायर
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जियाउल हक के साथ उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, ज्ञानदत्त तिवारी, सउनि चमरू कोल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, प्र.आर. जाहित मोहम्मद, आरक्षक नितिन और अजय की अहम भूमिका रही।
कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


0 Comments