Header Ads Widget

सेवा पर्व पर शहडोल में ‘एक पेड़ एक नाम’ अभियान: छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

 सेवा पर्व पर शहडोल में ‘एक पेड़ एक नाम’ अभियान: छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

शहडोल। दिनांक 24 सितम्बर 2025 को “सेवा पर्व” के अवसर पर वनमंडल दक्षिण शहडोल द्वारा ग्राम विचारपुर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय विचारपुर में “एक पेड़ एक नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया।

पौधारोपण का शुभारंभ माननीय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जयसिंहनगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, प्राचार्य शासकीय आवासीय विद्यालय विचारपुर श्री डीडी मिश्रा, उपवनमंडलाधिकारी वन विचारपुर श्री जसवंत सिंह मीणा, उप मण्डलाधिकारी सोहागपुर श्री संजीव कुमार शुक्ला, सहायक वन संरक्षक श्री नसीम जावेद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिसर में बच्चों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ एक नाम’ के तहत हर पौधे को विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने अपनाया और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

वन विभाग की इस पहल का उद्देश्य समाज में हर व्यक्ति को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। सेवा पर्व के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी और जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Post a Comment

0 Comments