Header Ads Widget

विवाह कराने के नाम पर अविवाहित पुरूषों से लूट

 कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी मैरिज ब्‍यूरो का खुलासा

विवाह कराने के नाम पर अविवाहित पुरूषों से लूट


थाना कोतवाली शहडोल द्वारा शहर में संचालित एक फर्जी मैरिज ब्‍यूरों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। आरोपीगणों द्वारा शहडोल स्थित कर्मभूमि होटल में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर संगठित तरीके से लोगों से शादी कराने के नाम पर धन लेकर धोखाधड़ी की जा रही थी। थाना बुढ़ार निवासी फरियादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपीगण द्वारा शादी कराने के नाम पर 1,00,000/- रुपये की ठगी की गई, जिसमें से 60,000/- रुपये वापस किए गए किंतु शेष 40,000/- रुपये न लौटाकर धोखाधड़ी की गई एवं धमकी दी गई। 

आवेदन एवं जांच के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा 02 आरोपियों क्रमश: शिवम साहू एवं दामेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा प्रकरण में होटल कर्मभूमि स्थित कॉल सेंटर से लगभग 23 मोबाईल फोन, 23 नग कम्‍प्‍यूटर, की-बोर्ड माउस आदि, रजिस्‍टर, कुर्सी-टेबल, नगद 14750 रूपये आदि सामग्री कुल कीमती 21 लाख रूपये से अधिक की जप्‍त की गई है।

उक्‍त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेन्‍द्र तिवारी के नेतृत्‍व में कोतवाली पुलिस टीम एवं सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments