Header Ads Widget

हाथियों का उत्पात जारी: किसानों की फसलें बर्बाद, भारतीय किसान संघ बना सहारा

 हाथियों का उत्पात जारी: किसानों की फसलें बर्बाद, भारतीय किसान संघ बना सहारा


उमरिया, पाली (म.प्र.)। पाली तहसील के घुनघुटी, बिजोरा और पटनार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में 12 जंगली हाथियों का झुंड लगातार कहर बरपा रहा है। हाथियों के झुंड ने किसानों की धान और कुटकी की फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है।

  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल मौके पर पहुँचे और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके नुकसान की भरपाई प्रशासन से कराई जाएगी तथा संगठन हर संभव मदद के लिए तैयार है।

    प्रशासन और वन विभाग के सहयोग से एसडीएम, एसडीओ और रेंजर की टीमों द्वारा हाथियों को खदेड़ने की कार्रवाई जारी है। हाथियों के दल को दो बार जंगल की ओर लौटाया जा चुका है, लेकिन वे बार-बार वापस लौट आ रहे हैं।

भारतीय किसान संघ ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल कार्यवाही और एक विशेष टीम गठित करने की मांग की है, ताकि हाथियों को बांधवगढ़ के वन क्षेत्र की ओर स्थायी रूप से खदेड़ा जा सके।

अभिषेक अग्रवाल ने कहा — “भारतीय किसान संघ किसानों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। फसलों के नुकसान का पूरा मुआवज़ा दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रशासन के संपर्क में है।”

Post a Comment

0 Comments