थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा लूट और मारपीट की घटना का खुलासा: फरार आरोपी रवि सेन गिरफ्तार
दिनांक 09.01.2026 को फरियादी विकास गुप्ता पिता स्व. सीताराम गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी तिखवा थाना पपौध द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.01.2026 को शाम करीब 04-05 बजे जैन चक्की भोगिया तिराहा से पुरानी गैस एजेंसी भोगिया रोड जाते समय आरोपीगणों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए 12,000 रुपये नगद एवं एडराईट इन्फिनिक्स कंपनी का मोबाइल लूट लिया गया तथा लाठी, डंडा एवं बेल्ट से मारपीट की गई।
प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी आनंद यादव, मानस यादव, अमीन खान एवं गुलाब केवट को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। फरार चल रहे आरोपी रवि सेन को दिनांक 23.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। शेष फरार आरोपी अश्वनी पाण्डेय की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. जियाउल हक के नेतृत्व में, उपनिरी सुरेश रैदास, आर. पंकज, आर. गंगासागर गुप्ता एव आर. विवेक सूर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

0 Comments