थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा डीसीएम वाहन से 16 नग भैंस-पाड़ा क्रूरता पूर्वक परिवहन करते चालक गिरफ्तार, वाहन सहित 15 लाख का माल जप्त
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक डीसीएम वाहन क्रमांक CG04NZ 2392 जयसिंहनगर की ओर से भैंस-पाड़ा लादकर बूचड़खाने की ओर उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम ब्यौहारी द्वारा पोड़ी तिराहा पहुंचकर कुछ समय बाद संदिग्ध डीसीएम वाहन CG04NZ 2392 वहां आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर मानपुर रोड की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ब्यौहारी द्वारा पीछा करने पर चालक ने बेड़रा के आगे जंगल क्षेत्र में वाहन खड़ा कर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम अंकित साकेत पिता जगन्नाथ साकेत उम्र 38 वर्ष निवासी बजरहा टोला थाना कोतवाली जिला सतना बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वाहन मालिक बिमलेश दाहिया निवासी सतना का है तथा व्यापारी किशन लोनी पिता रामभजन लोनी निवासी करवाही थाना मझौली जिला सीधी के कहने पर भैंस-पाड़ा परिवहन कर रहा था।
वाहन का तिरपाल हटाकर जांच करने पर उसमें 04 नग भैंस एवं 12 नग पाड़ा (कुल 16 नग) ठूस-ठूस कर भरे हुए पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 03 लाख रुपये तथा डीसीएम वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपये पाई गई। आरोपी चालक से पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
उक्त पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी अंकित साकेत, वाहन मालिक बिमलेश दाहिया एवं व्यापारी किशन लोनी के विरुद्ध धारा पशु क्रूरता अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मौके से डीसीएम वाहन CG04NZ 2392 सहित 04 नग भैंस एवं 12 नग पाड़ा को जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है।
सराहनीय भूमिका- कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. जियाउल हक के नेतृत्व में, सउनि. गया प्रसाद, प्रआर. देवेन्द्र कश्यप, आर. राजीव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका


0 Comments