शहडोल के होनहार छात्र फरहान खान ने रचा इतिहास, 8 वीं बोर्ड में 600 में 565 अंक लाकर जिले में बढ़ाया मान
शहडोल/सोहागपुर।
फरहान खान, जो कि सोहागपुर निवासी हैं, एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता डॉ इरफ़ान खान क्षेत्र में संचालित सेवा पैथोलॉजी के संचालक हैं। परिवार के सहयोग और अच्छे संस्कारों के साथ फरहान ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
फरहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सही समय प्रबंधन के जरिए यह सफलता पाई।
स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन ने भी फरहान की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। फरहान की मेहनत और समर्पण यह दर्शाता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किया जाए, तो सफलता जरूर मिलती है।
फरहान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे शहडोल जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

0 Comments