ब्यौहारी पुलिस व्दारा बड़ी मसक्कत से धोखाधड़ी के आरोपी को जबलपुर से किया गया गिरफ्तार
दिनांक 07.03.26 को फरियादिया निर्मिला पटेल निवासी ब्यौहारी थाना ब्यौहारी जिला शहडोल का थाना उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट लेख करायी की मेरे स्टेट बैंक आँफ इंडिया खाते से 90 हजारु रुपये एवं सेंट्रल बैंक आँफ इंडिया वाले खाते से 3,95,307 रुपये कुल 4,85,307 रुपये छल पूर्वक धोकाधड़ी करके UPI के माध्यम से हड़प लिया गया है । दिनांक 07.03.26 को जब मै बैंक जाकर अपने खातो का स्टेटमेंट निकलवाई तो मुझे पता चला की अभयराज साहू निवासी जबलपुर के व्दारा मेरे खातो से मेरी जानकारी के बिना मेरे जमा पैसे निकल जाने का पता चला है । रिपोर्ट पर आरोपी अभिराज साहू निवासी जबलपुर के विरुध्द अपराध क्र 168/26 धारा 318(4) एव 66,66ए आईटी एक्ट बी.एन.एस.का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना घटना दिनाक से फरार आरोपी अभिराज साहू निवासी जबलपुर को सायबर सेल के मदद से बड़ी मसक्कत के बाद आरोपी को रेलवे स्टेशन जबलपुर से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया
घटना दिनाक से फरार आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना ब्यौहारी के निरी. थाना प्रभारी जियाउल हक एव
अधिनस्थ स्टाफ उनि वीरेन्द्र तिवारी, आर. 762 गंगा सागर गुप्ता, आर पंकज सिंह , महिला आर माधुरी साहू एव
साबयर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

0 Comments