पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक, शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का दिनांक 25-26.07.2026 की दरमियानी रात्रि आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना देवलेांद क्षेत्रांर्गत ग्राम सथनी, जनकपुर एवं सुखाड ग्रामो का जायजा लिया। सोन घडियाल संरक्षित क्षेत्र सोन एवं बनास नदियो का भ्रमण कर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पुलिस का लगातार भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की दृश्यता (Visibility) और उपस्थिति बढ़ाई जाए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।


0 Comments