Header Ads Widget

वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ का निधन, शहडोल में शोक की लहर

वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ का निधन, शहडोल में शोक की लहर

लंबी बीमारी के बाद नागपुर में ली अंतिम सांस, 5 अक्टूबर को शांतिवन मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

  शहडोल। शहडोल नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ का लंबी बीमारी के बाद रविवार प्रातः नागपुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहडोल नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक एवं अधिवक्ता जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ अपने सरल, सहज, मिलनसार और सौम्य व्यवहार के लिए नगर में विशेष पहचान रखते थे। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहते हुए वे लोगों के सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहे। उनके निधन को शहडोल के सामाजिक एवं अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह ‘वकील साहब’ के सुपुत्र, श्री सुधीर प्रताप सिंह के छोटे भाई तथा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री आजाद बहादुर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह एवं श्री दीपक सिंह के भाई थे।

5 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार दिवंगत अजीत प्रताप सिंह ‘मिंकू’ का पार्थिव शरीर शहडोल स्थित उनके निवास पर लाया जाएगा। इसके बाद सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे शांतिवन मुक्तिधाम, बुढ़ार रोड, शहडोल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, अधिवक्ता साथियों और शुभचिंतकों में गहरा दुःख है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments