Header Ads Widget

ब्यौहारी से शहडोल तक गूंजेगा युवतियों का शक्ति प्रदर्शन !

 ब्यौहारी से शहडोल तक गूंजेगा युवतियों का शक्ति प्रदर्शन !

विराटेश्वरी चेतना महासंगम के लिए युवतियों का जत्था शहडोल रवाना


ब्यौहारी से - विकास शर्मा 

ब्यौहारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महाकौशल प्रांत, जिला शहडोल द्वारा आयोजित विराटेश्वरी चेतना महासंगम एवं युवती सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्यौहारी नगर से युवतियों एवं छात्राओं का जत्था शहडोल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान ABVP के भाग संयोजक बृजेश पाल के नेतृत्व में सभी छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना किया गया।

 इन सभी की आवागमन संबंधी व्यवस्था को लेकर ABVP के पूर्व कार्यकर्ता एवं नगर परिषद् के पार्षद आशीष गुप्ता मौजूद रहे और सभी रवाना किया।

11 अक्टूबर 2026, रविवार को शहडोल स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवतियों में उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में जागरूकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

ब्यौहारी नगर से छात्राओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बनाया

ब्यौहारी से शहडोल तक युवतियों की यह भागीदारी नारी चेतना, युवा शक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दे रही है।

Post a Comment

0 Comments