Header Ads Widget

जिला प्रशासन के सहयोग से लापता अमोल सिंह कंवर पहुचेगे घर, परिजनों में खुशी का माहौल

 जिला प्रशासन के सहयोग से लापता अमोल सिंह कंवर पहुचेगे घर, परिजनों में खुशी का माहौल

शहडोल 28 अप्रैल 2024- जिला प्रशासन शहडोल के सतत प्रयास से 10 वर्ष से लापता श्री अमोल सिंह कंवर पिता श्री नंद कुमार कंवर, निवासी गिरूईबड़ी, जयसिहनगर जिला शहडोल को दिल्ली से ढूढकर घर लाया जा रहा है,जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है।

  श्रम निरीक्षक ने जानकारी दी है कि 25 अप्रैल 2024 को गुड़गांव हरियाणा से अज्ञात व्यक्ति श्री नीरज द्वारा कलेक्टर श्री तरुण भटनागर को एक व्यक्ति के संबंध में सूचित किया गया था कि वह अपने निज निवास वापस आने में असमर्थ है। 

     उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के निर्देशानुसार शिकायतकर्ता से संपर्क करने पर पता चला कि श्रमिक श्री अमोल सिंह कंवर पिता श्री नंद कुमार कंवर, निवासी गिरूईबड़ी, जयसिहनगर जिला शहडोल के निवासी हैं और वे मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण पिछले 10 वर्षों से भी अपने घर वापस नहीं आ पा रहे थे। उन्होंने बताया कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के निर्देश पर  श्रमिक श्री अमोल सिंह कंवर के परिवार से संपर्क होने पर उनके द्वारा तत्काल गुड़गांव प्रस्थान किया गया तथा आज श्रमिक श्री अमोल सिंह कंवर को गुड़गांव हरियाणा से शहडोल वापस लाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments