Header Ads Widget

ब्यौहारी पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

 ब्यौहारी पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

 ब्यौहारी। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ब्यौहारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोठिया तिराहा स्थित रावेंद्र तिवारी पिता शिवभान तिवारी की दुकान से भारी मात्रा में भानपुर-उमरिया की शराब जब्त कर कार्रवाई की गई है।

वहीं दूसरी ओर ग्राम सनौसी निवासी राम जपन पटेल पिता राम प्रताप पटेल की दुकान से भी दूसरे जिले की भारी मात्रा में शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।

गौरतलब है कि ब्यौहारी क्षेत्र में आए दिन बाहरी जिलों की अवैध शराब पकड़े जाने के मामले सामने आते रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शराब माफिया क्षेत्र में अवैध कारोबार का जाल फैलाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ब्यौहारी थाना पुलिस की सतर्कता और लगातार कार्रवाई से ऐसे तत्वों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क और सप्लायरों तक पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं और समाज को इस अवैध धंधे से बचाया जा सके।

ब्यौहारी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के लिए क्षेत्र में अब कोई जगह नहीं है।

Post a Comment

0 Comments